






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने गांव के जीएसएस पर 5 एमवीए के स्थान पर 3.14 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। बिग्गा में कनेक्शन दबाव अधिक है और 4 फीडर होने से किसानो ने यहां 3.15 एमवीए की मांग की थी। अब डिस्कॉम जोधपुर ने यहां 5 एमवीए फीडर लगा दिया है। सरपंच ने कहा कि ऐसे में 5 फीडर से किसानों को कृषि कुएं चलाने में दिक्कत हो जाएगी। किसानों को अब 200 वोल्टेज मिल रहे है जिससे उनके ट्रांसफार्मर जलने की पूरी संभावना रहती है। अब ग्रामीण व किसान 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहें है। आज जसवीर सारण ने अधीक्षण अभियंता व विधायक गिरधारीलाल महिया को ज्ञापन दिए। जीएसएस में दयानन्द सारण, शंकरलाल पुरोहित, ओमप्रकाश सारण, महेंद्रसिंह, कानाराम तावणिया, रामेश्वरलाल सारण, उदाराम जाखड़, सम्पत स्वामी, रामलाल सारण, महावीर पुष्करणा, ओमप्रकाश सुथार,प्रेम नाई आदि किसान मौजूद रहे। सरपंच सारण के साथ गांव के युवा रहें व सैकड़ो ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।





