






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। कल शाम तक निजी स्कूल संगठन, विद्यार्थी, व्यापारी 2 अगस्त से स्कूल खुलने से उत्साहित थे। आज सुबह की पहली खबर से उन्हें निराशा होगी। अब सरकार ने अपने फैसले पर यू टर्न लेते हुए स्कूल खोलने के फैसले को बदल दिया है। गहलोत ने अब 5 मंत्रियों की कमेटी बना दी है जिनमें रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, भंवरसिंह भाटी, सुभाष गर्ग शामिल है। अब ये कमेटी ही स्कूल खोले जाने पर फैसला लेगी व ये तय करेगी के कौनसी कक्षा तक के बच्चों को बुलाया जाएगा। गहलोत ने कहा कि कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए गहन विचार विमर्श कर फैसला लिया जाना चाहिए। जिन राज्यों ने स्कूल खोलें है, वहां सम्पर्क कर उनका अनुभव व फीडबैक लिया जाएगा। बता देवें स्कूल खोलने के निर्णय का विरोध भी प्रारंभ हो गया था। छोटे बच्चों की वैक्सीन आने से पहले उन्हें स्कूल बुलाने पर सवाल खड़े होने लगे थे। अब आगे संभावना है कि 6 से 12 या 9 से 12 तक के बच्चों स्कूल बुलाया जाए। अब सबकी नजरें गठित कमेटी के निर्णय पर टिकी हुई है।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। कल शाम तक निजी स्कूल संगठन, विद्यार्थी, व्यापारी 2 अगस्त से स्कूल खुलने से उत्साहित थे। आज सुबह की पहली खबर से उन्हें निराशा होगी। देर रात सरकार ने अपने फैसले पर यू टर्न लेते हुए स्कूल खोलने के फैसले को बदल दिया है। गहलोत ने अब 5 मंत्रियों की एक कमेटी बना दी है जिनमें रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, भंवरसिंह भाटी, सुभाष गर्ग शामिल है। अब ये कमेटी ही स्कूल खोले जाने पर फैसला लेगी व ये तय करेगी के कौनसी कक्षा तक के बच्चों को बुलाया जाएगा। गहलोत ने कहा कि कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए गहन विचार विमर्श कर फैसला लिया जाना चाहिए। जिन राज्यों ने स्कूल खोलें है, वहां सम्पर्क कर उनका अनुभव व फीडबैक लिया जाएगा। बता देवें स्कूल खोलने के निर्णय का विरोध भी प्रारंभ हो गया था। छोटे बच्चों की वैक्सीन आने से पहले उन्हें स्कूल बुलाने पर सवाल खड़े होने लगे थे। अब आगे संभावना है कि 6 से 12 या 9 से 12 तक के बच्चों स्कूल बुलाया जाए। अब सबकी नजरें गठित कमेटी के निर्णय पर टिकी हुई है।



