May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-25 at 12.03.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सर्जिकल उपकरण कस्बे के भामाशाह पुगलिया परिवार ने आज उपलब्ध करवाए है। सामान्य सर्जरी ,चीर फाड़, टांका लगाने इत्यादि में काम आने वाले उपकरण चिकित्सा व्यवसायी निर्मल कुमार पुगलिया की प्रेरणा से एक लोकार्पण समारोह में जोरमल धनराज पुगलिया परिवार ने प्रभारी चिकित्सक श्रीकिसन बिहानी को भेंट किए। लोकार्पण समारोह में बीकानेर जिला कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, नागरिक विकास परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री विजयराज सेवग, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के मंत्री बजरंग भोजक, राजस्थान शाकद्वीपीय प्रांतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यदीप शर्मा, प्रेम बुच्चा सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।