






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर में राजकीय अस्पताल के नवनिर्माण के लिए साढ़ें चार करोड़ के बजट की स्वीकृति का तोहफा राज्य सरकार ने दिया है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लगातार इसके लिए प्रयासरत थे व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने हमारी मांग को ऊपर तक पहुंचाया व राज्य सरकार से हमें ये स्वीकृति दिलवाई है। संचेती ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा सेवाओं की कमी ने मोमासर सहित आसपास के गांवो को खूब परेशान किया और इस स्वीकृति से अब ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो सकेगी। संचेती ने कहा कि ये क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा बजट है जो किसी ग्राम पंचायत को मिला है। सरपंच सरीता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, मनफुल गोदारा, गोपाल गोदारा, विद्याधर शर्मा, वार्ड पंच मन्नीराम सारण, मुकेश नाई ने पूर्व विधायक का आभार प्रकट किया।



