May 21, 2026
ggg

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। क्षेत्र में शराब के वैध एवं अवैध ठेका ब्रांचों पर अवैध शराब की सप्लाई की शिकायतें आए दिन टैक्स भरने वाले ठेकेदार करते है। ऐसे में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की सप्लाई में लगी पिकअप, दो व्यक्तियों एवं 10 पेटी शराब को पकड़ा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई रविन्द्रसिंह ने मुखबीर की सूचना पर गांव कल्याणसर नया में कार्यवाही की है एवं गांव मोमासर निवासी हरीराम जाट और गांव बंधनाऊ निवासी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार किया है। गाडी भी सीज कर ली गई है।