






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर भवन में पेंशनर दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और 27 पेंशनरों का सम्मान किया गया। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकें पेंशनर जयसिंह चौहान, मालाराम नायक, अमरसिंह तंवर, केशरीचन्द मेघवाल, हीरालाल सांखला, रेवन्त सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह चौहान, जुगल किशोर प्रजापत, जसकरण कोतड़िया, लक्ष्मीनारायण जाट, मोहनराम जाखड़, हनुमान नाई, भींवाराम भार्गव, रामदयाल मेघवाल, रूपचंद सोनी, नफेसिंह जाट, मालाराम नाई, किशनलाल पुरोहित, करणी सिंह बाना, सवाई सिंह राजपूत, रेखाराम नाई, मालचंद सुनार, जयनारायण शर्मा, सवाई सिंह राजपूत, हड़मान मल पुरोहित, बाघसिंह राजपूत, मालाराम मेघवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर श्याम महर्षि ने सभी पेंशनरों को उम्र के साथ साथ विभन्न कार्यो में सक्रिय रहने की बात कहते हुए समाज को अपने निर्देशन का लाभ देकर सकारात्मक योगदान देने की बात कही। महर्षि ने कहा कि जीवन प्रकृति का दिया हुआ उपहार है और इसका सम्मान करें, आनंद के साथ इसे व्यतित करें। मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने हर कठिनाई से आपसी सूझ बूझ व अनुभव से सुलझा लेने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष अनवर उस्ता ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाये रखने की बात कहीं। कार्यक्रम में सत्यदीप भोजक ने कहा कि संवाद हीनता की दृष्टि से पेंशनर खुद को अलग रखें। बजरंग लाल सेवग ने कहा कि हर पेंशनर की समस्या का समाधान किया जाएगा। किसी भी पेंशनर को सहयोग की आवश्यकता है तो वह सम्पर्क कर सकता है। संस्था अध्यक्ष भंवर भोजक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तहसील के अलावा अन्य स्थानों से भी पहुंचे पेंशनर उपस्थित रहें।



