May 20, 2026
purn

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जनें को गिरफ्तार कर शराब जब्त की। एएसआई पूर्णमल की टीम ने बीदासर रोड पर रिड़ी गांव के पास आम सड़क पर आते जाते वाहनों को अवैध तरीके से शराब बेचने की फिराक में नानूराम जाखड़ निवासी इंदपालसर हिरावतान को गिरफ्तार किया कर लिया व आरोपी से 45 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की है।