August 30, 2026
mahi;la

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। कस्बे के कालूबास निवासी एक महिला ने थाने पहुंच कर कालूबास के ही निवासी बुधिया उर्फ रमेश गुंसाई के खिलाफ परेशान करने की परिवाद दी है। परिवाद पर आरोपी को थाने बुला कर समझाईश की गई तो आरोपी थाने में ही उत्पात मचाने लगा एवं परिवादी महिला को धमकाने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।