






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। राजधानी जयपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसमें एक कलयुगी बहू ने अपनी माँ के साथ मिल कर अपनी सास को जिंदा जला दिया। घटना रामगंज इलाके में हुई जहां अपने कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला का कूलर बंद किया और जलती तीली कपड़ों पर फेंक दी। बुजुर्ग महिला चंद्रकांता की हालत नाजुक है और 17 दिन से अस्पताल में भर्ती है। महिला के बहू बेटा उससे अलग रहते है व बेटी हेमा ही देखभाल करती है। बेटी ने 12 जुलाई को भाभी केतिका पर माँ को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना के बाद से ही बहू उसकी माँ व बेटा फरार है।



