






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में गुरूवार रात अनाधिकृत रूप से घर में घुसकर दलित मूक बधिर विवाहिता की लज्जा भंग करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी जो सुन और बोल नहीं सकती घर में सो रही थी और आरोपी संतोष उर्फ संतिया पुत्र पूर्णाराम जाट निवासी ठुकरियासर ने उसकी लज्जाभंग करते हुए जबदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर मेरे पिता व चाचा ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को फटकारा तो वह सोने का बोरला तोड़ कर ले गया व दूर खड़े अपने 2 साथियों के साथ फरार हो गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी गई है।



