May 21, 2026
MT

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। क्षेत्र के लालासर गांव में मातम छा गया है। लालासर के पास ही सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ है और इस हादसे में गांव के एक युवा ने प्राण गवांए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हुए है। लालासर निवासी जगदीश, जेनाराम, नोपाराम पुत्र पदमाराम मेघवाल बाइक पर अपने खेत से घर के लिए जा रहें थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालासर रोड पर ही सड़क पर बाइक फिसलने से पास ही के खेत में करंट वाली तारबंदी से तीनों भाई टकराएं व तारबंदी से 38 वर्षीय युवक जेनाराम का गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों घायल युवकों को राजकीय अस्पताल लाया गया है जिनका उपचार किया गया है। मौके पर पुलिस हैड कांस्टेबल सेवाराम, गंगाधर, राकेश कुमार पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल में घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

 

श्रडूंगरगढ़ टाइम्स। एक युवक की गला कटने से हुई मौत।