May 20, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। क्षेत्र के युवा लगातार सामाजिक सेवाओं में अपना योगदान दे रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में युवाओं की तेजल सरकार टीम प्रतिमाह एक तारीख को बेसहारा गौवंश की सेवा करने का कार्य करती है। रविवार को भी इन युवाओं द्वारा लापसी बना कर गांव के बेसहारा गौवंश को खिलाई गई। टीम के युवाओं अलसुबह से देर रात तक इस सेवा कार्य मे व्यस्त रहें। टीम के युवा रामचंद्र कस्वां, मांगीलाल, श्रीराम, नरसाराम, सहीराम, भंवरलाल, लिछमणराम, हरुराम, सुरजाराम, सुगनाराम, तारानाथ सहित युवाओं ने आपसी सहयोग से व श्रमदान से आयोजन को सफल बनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजल सरकार टीम के युवाओं ने गौवंश के लिए बनाई लापसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपसी सहयोग व श्रमदान से सम्पन्न किया युवाओं ने सेवा कार्य।