






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। श्रीक्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन इकाई श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले युवाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरएएस भर्ती परीक्षा-2018 की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। युवाओं ने कहा कि अनियमितताओं व भ्रष्टाचार से नौकरी पाने वाले लोग सिस्टम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगें तथा ऐसे भ्रष्ट उदाहरणों से राज्य की सबसे बड़ी भर्ती में रात दिन मेहनत करने वालों के साथ घोर अन्याय हुआ है। युवाओं ने कहा कि सरकार इसकी जांच करवाए व दूध का दूध और पानी का पानी करें। इस दौरान रतन सिंह नोसरिया, भागीरथ सिंह झँझेऊ, जेठु सिंह पुँदलसर, प्रेम सिंह नोसरिया ओमपाल सिंह राजवी, शक्ति सिंह पुंदलसर, सवाई सिंह भाटी, भवानी सिंह बीका, माँगु सिंह जोधासर, प्रताप सिंह जोधासर अनेक समाज बंधु सम्मिलित रहे।



