May 21, 2026
77

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ से एक दलित दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के समक्ष उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन देते हुए गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार सहित एसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व भी श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत दुष्कर्म पीडि़ता व उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मामला नोखा तहसील के हिम्मटसर गांव का है। जहां दो जुलाई की रात को घर में घुसकर चाकू की नोक पर दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद में से एक जने को ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष आरोपी फरार घूम रहे है और उस पर दबाव बना रहे है। पीडि़त पक्ष ने दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।