May 20, 2026
neta

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में जीवनदान यज्ञ के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ओमप्रकाश नाई ने बताया कि 12 अगस्त को मूमल पैलेस में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक नागरिक रक्तदान कर सकेंगे। नाई ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान की अपील करते हुए सभी से इस महादान में भाग लेने की बात कही है। बता देवें रक्तदाता तहसील के रूप में श्रीडूंगरगढ़ को पूरे जिले में पहचाना जाता है और स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में इस बार यहां तीन रक्तदान शिविर आयोजित हो रहें है। 12 अगस्त को मूमल पैलेस में, 14 अगस्त को गांव जेतासर में तथा 15 अगस्त को नागरिक विकास परिषद द्वारा बासनीवाल भवन में सत्यनारायण बासनीवाल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बता देवें रक्तदान कर क्षेत्र के नागरिक किसी जरूरतमंद की जान बचाने का पुण्य अर्जित कर सकते है।