May 20, 2026
badal

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। सोमवार से ही क्षेत्र में बादलों की आवाजाही है परन्तु ये बादल बिना बरसे उड़ रहें है। हल्की बूंदाबांदी के अलावा ये तरसा रहें है और औसत बरसात अभी जिलेभर में सबसे कम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई है। आगामी दो दिन में मानसून का प्रभाव कम होने के अनुमानों से किसान चिंतित हो उठे है। क्षेत्र में आज गांव हेमासर व बिरमसर में ग्रामीण इंद्र देव की प्रसन्नता के लिए हवन पूजन करने में जुटें है। किसान शिवलाल नैण ने बताया कि बारानी तो बरसात पर ही निर्भर है परन्तु बरसात नहीं होने पर सिंचित फसलों का उत्पादन भी आध में आ जाता है। गांव उदरासर के किसान प्रकाश जाखड़ ने बताया कि उदरासर रोही में अभी तो बारानी खेत उम्मीदों से भरे है परन्तु अब बरसात का बेसब्री से इंतजार किसानों को है।

गांव हेमासर, बिरमसर में आज हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर में इंद्र देव से बरसात की अरदास करने आज ग्रामीण दादोजी गौशाला प्रांगण में पहुंचे और यहां समिति द्वारा आयोजित हवन पूजन में भाग लिया। यहां पंडित बंसीलाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी और ग्रामीण महिलाओं बच्चों सहित पुरुषों ने बादलों से बरस कर प्राणी मात्र को राहत देने की प्रार्थना की। दुलाराम, किशनलाल, मोहनराम, केदारमल, जोधराज, गौरीशंकर, केशरमल, नारायण दास, मगनलाल, चेतनराम, शिवप्रसाद, मानाराम, कन्हैयालाल, रामकरण, गोपाल, उदाराम, भंवरलाल, हनुमान प्रसाद, बीरबलराम, सीताराम, जगदीश सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। श्यामसुंदर सारस्वा ने बताया गौशाला उपसचिव लक्ष्मीनारायण ने सभी का आभार जताया।
गांव बिरमसर में भी आज किसान पंडित जुगराज के निर्देशन में हवन कर रहें है। यहां कालूराम खोड ने बताया कि गांव में अधिकांश किसान बारानी खेतिहर है और वे बादलों से बरस जाने की प्रार्थनाएं कर रहें है। यहां सुरजाराम, मालाराम, नंदलाल, कालूराम, उदाराम, मांगीलाल, रामकुमार, दुलाराम, ओमप्रकाश, कुम्भाराम, लिछुराम, मनोज कुमार, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजन में भाग ले रहे है। गांव अभयसिंहपुरा में भी दो दिन पूर्व बिग्गाजी मंदिर में बरसात के लिए हवन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में ग्रामीण दादोजी गौशाला में कर रहें है हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिरमसर में ग्रामीणों ने बरसात के लिए किया हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा में दो दिन पूर्व बिग्गाजी मंदिर में बरसात के लिए किया गया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर की रोही में खड़ी है अच्छी बारानी फसल अब बरसात का इंतजार।