






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। आस पास की खास खबर में खबर पड़ौसी कस्बे राजलदेसर से है यहां राजलदेसर-परसनेउ रोड पर देर रात तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई और इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर राजलदेसर पुलिस पहुंची व दोनों युवकों के शव को राजलदेसर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं बाइक व ट्रक दोनों को जब्त कर थाने ले आई।
राजलदेसर थानाधिकारी महेन्द्र सैन ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 12 बजे परसनेउ निवासी 22 वर्षीय श्रवणराम मेघवाल व 22 वर्षीय नोरंगराम मेघवाल बाइक पर राजलदेसर से परसनेउ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में परसनेउ फांटा से पहले उनकी बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।



