May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज दोपहर 1.30 बजे तेजा मंदिर में छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में श्रीडूंगरगढ़ के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित बीकानेर जिले भर से छात्र नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे। बीकानेर डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुड़िया अगुवाई में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का सभा स्थल पर छात्र स्वागत सम्मान करेंगे।