May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित जिले में सक्रिय छात्र नेता मुकेश ज्याणी को उनके संगठन एस. एफ. आई. जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बीकानेर में आज आयोजित एसएफआई के 24वें जिला सम्मेलन में गांव लिखमादेसर के ज्याणी को सर्वसम्मति से पद पर चुना गया। ज्याणी के सम्मेलन में भाग लेने के बाद श्रीडूंगरगढ़ आने पर विधायक लोक सेवा केंद्र में उनका किया गया। ज्याणी ने कहा कि इस पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए जिले भर में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। संगठन के गौरव टाडा ने बताया कि माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, किसान सभा के नथुनाथ मंडा, पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़, भंवर सारण, नारायण मल, आनंद नाई, हरी सिखवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं एसएफआई तहसील अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, गोपी पूनिया, रामस्वरूप चौधरी, शहर अध्यक्ष मो. ताहिर, गणेश मीणा ने उनका स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित एसएफआई का 24वां सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोकसेवा केंद्र में ज्याणी को साफ़ा पहना कर फूलमालाओं से स्वागत किया गया।