May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-08-11 at 15.53.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। क्षेत्र में तीन दिन से सुस्त पड़े टीकाकरण उत्सव को गुरूवार को पुनः गति मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 19 स्थानों पर 4500 टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी सहित गांव आड़सर, नोसरिया, ऊपनी, सेरूणा में कोवैक्सिन के दोनों डोज लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी सहित गांव मोमासर, उदरासर, सुरजनसर, शितलनगर, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, सोनियासर शिवदानसिंह, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, टेऊ, पुण्दलसर, हेमासर और गुसाईंसर बड़ा में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। सभी स्थानों पर प्रथम डोज के कुल 2600 टीके तथा दूसरी डोज के कुल 1900 टीके लगाएं जाएंगे। सभी स्थानों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण से टीकाकरण सम्पन्न होगा। बता देवें इस कार्यक्रम में देर शाम तक कोई मामूली फेरबदल जिलाप्रशासन द्वारा किया जा सकता अन्यथा वैक्सिनेशन कार्यक्रम यही रहेगा। कोरोना वैक्सीन सहित अपने क्षेत्र की सभी खबरों से अपडेट रहने के लिए अभी जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।