






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में जनप्रतिनिधि रहें पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई की तृतीय पुण्यतिथि पर आज उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करने बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे तथा शोक सभा में भाग लिया। पूर्व विधायक किशनाराम नाई अपने पुत्र की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं को किसी के प्राण बचाने के लिए रक्तदान करने पर आभार प्रकट कर रहें है। नाई ने नम आंखों से पुत्र को पुष्पांजलि देते हुए क्षेत्र के युवाओं से जनसेवा में आगे रहने की अपील की। जीवराज नाई को पुष्पाजंलि अर्पित करने पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, आरएलपी नेता विवेक माचरा, सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई सहित बड़ी संख्या में सैन समाज के नागरिक, कस्बे के पार्षद, क्षेत्र से अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। नाई के परिजन शिविर की व्यवस्थाओं में जुटे है व बड़ी संख्या में युवा रक्तदान कर रहें है।
कस्बे से कोई युवा रक्तदान करना चाहे तो मूमल पैलेस पहुंच कर किसी के जीवनदाता बनने का पुण्य अर्जित कर सकता है। बता देवें 14 अगस्त को गांव जेतासर में तथा 15 अगस्त को कस्बे के बासनीवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जांएगे।





