June 10, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2021। ग्रामीणों से लिए जाने वाले टोल के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों के साथ टोलकर्मियों की टेंशन रही और आज आरएलपी नेता विवेक माचरा ने कहा कि आड़सर टोल के आस पास के गांवो से आने वाले कृषि वाहनों व निजी वाहनों को टोल मुक्त रखा जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। माचरा ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर प्रशासन से मांग की है कि यहां पूर्ववत स्थिति रखी जाएं। माचरा ने कहा कि गांव मोमासर, सुरजनसर, लाखनसर, जेतासर, ठुकरियासर, तोलियासर, लिखमादेसर, सत्तासर, लालासर, कुंतासर, धीरदेसर पुरोहितान, धीरदेसर चोटियान, उदरासर, जालबसर गांवो के वाहनों को पहले की भांति टोल मुक्त रखा जाए। माचरा ने कहा कि अन्यथा यहां आंदोलन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता विवेक माचरा ने जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।