May 21, 2026
new1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। कोरोना काल में रक्तदान शिविरों में कमी, कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद एक माह तक रक्तदान नहीं कर पाने की स्थिति और लगातार बढ रही रक्त की खपत के कारण बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त की कमी देखी जा रही थी। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ के रक्तवीरों की रक्तसेवा के आगे ये सभी प्रतिकुल परिस्थितियां बौनी साबीत हुई है एवं क्षेत्र के युवाओं ने पीबीएम ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं रहने देने लिए अभुतपूर्व उत्साह के साथ रक्तदान किया है। 12 अगस्त को लगे शिविर में क्षेत्र के 161 युवाओं ने रक्तदान किया था वहीं आज 14 अगस्त को गांव जैतासर में लगे शिविर में युवाओं ने गांव में पहली बार लगे शिविर में ही नया रिकार्ड 201 युनिट रक्तदान कर नया इतिहास बनाया है। गांव के युवा मंडल एवं लायन्स क्लब यूनिक के तत्वाधान में लगे इस शिविर में छोटे से गांव के 201 युवाओं ने रक्तदान कर श्रीडूंगरगढ़ तहसील का मान बढ़ाया है। गांवों में भी अब बडे कैम्प हो रहे है एवं रक्त संग्रहण करने आ रही बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम इस हेतू पूरे क्षेत्र का आभार जता रही है। गांव जैतासर के राउप्रावि में आयोजित इस शिविर में युवा मंडल के लालचंद गोदारा, रामप्रताप महिया, दीनदयाल जाखड़, बनवारी स्वामी, भवानी शंकर जाखड़, शंकरलाल नायक एवं लायंस क्लब यूनिक के भेरूदान मोहता, महेंद्र लखोटिया, दुर्गाराम गोदारा आदि कार्यकर्ता सेवा में सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में रक्तदान करते युवा।