






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। टीका लगवाने जाने वाले नागरिक ध्यान देवें की श्रीडूंगरगढ़ पीएचसी व यूपीएचसी में 850 टीके ऑन लाइन स्लॉट बुक से ही लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि स्लॉट बुक करते समय उसमें टीकाकरण का समय भी दिया हुआ है और नागरिक अपने पंजीयन में दिए गए समय पर ही टीका लगवाने पहुंचे। आर्य ने कहा कि बुक किया गया टीका अवश्य लगेगा इसमें कोई अनिश्चितता नहीं है। नागरिक निर्धारित समय पर टीकाकरण किया जाएगा तो पहले सेंटर पर भीड़ नही करें और स्लॉट में दिए गए समय पर ही टीका लगवाएं। बता देवें आज क्षेत्र में 16 स्थानों पर 4000 कोविशील्ड के डोज लगाए जाएंगे। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ ऑनलाइन तथा गांव बाना, केऊ, सातलेरा, मोमासर, गोपालसर, शेरुणा, समंदसर, बिंझासर, धीरदेसर चोटियान, उदरासर, लाखनसर, जाखासर पुराना, लिखमीसर उतरदा में कोविशील्ड के ऑफ लाइन टीके लगेंगे।



