May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। प्रजापति भवन में भाजपा के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को श्रीक्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने आर्थिक आधार पर आरक्षण में विसंगतियां दूर करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन द्वारा इन विसंगतियों को दूर किया जाना आवश्यक बताते हुए जरूरतमंद तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही गई। इस दौरन सिंह को श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक व समाज के प्रेरक पुरुष तनसिंह जी का चित्र भेंट करते हुए उनकी परिचय पुस्तिका भेंट की। फाउंडेशन के केंद्रीय सदस्य एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह जी बगड़ी का भी स्वागत किया। फाउंडेशन के सदस्य पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, रतन सिंह नोसरिया, भागीरथ सिंह झँझेऊ, विक्रम सिंह सत्तासर, महेंद्र सिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, नत्थूसिंह दुलचासर सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।
पहली बार होगा बड़ा आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इतिहास पुरूष व आजादी के वीर योद्धा दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर शनिवार को पहली बार श्रीक्षत्रिय युवक संघ का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता गांव गांव जन संपर्क कर रहें है व अजेय योद्धा राठौड़ को सम्मान देने के लिए श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास में आने के लिए युवाओं व नागरिकों को आमंत्रित कर रहें है। इस आयोजन में संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैणयाकाबास सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्थिक आरक्षण विसंगतियों को दूर करने के लिए दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा प्रेरक पुरूष तनसिंह का चित्र भेंट किया।