May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2021। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याणसिंह का शनिवार रात निधन हो गया है। अभी अभी मिले समाचारों के अनुसार उन्होने 89 वर्ष की आयु में लखनऊ के एसजीपीजीआई चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे एवं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के समाचारों के बाद उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौर को बीच में छोड कर लखनऊ पहुंच गए थे। विदित रहे कि कल्याणसिंह राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले भाजपा नेताओं में शामिल थे एवं दो बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।