






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2021। गांव ठुकरियासर में रक्षाबंधन के पर्व पर बजरंग दल ने प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ग्रामीण स्तरीय कबड्डी का आयोजन गांव के भगतसिंह स्टेडियम में देर शाम किया गया। युवाओं ने जमकर कबड्डी खेली और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मैच का आनंद लिया। गांव की 6 टीमों ने भाग लिया जिनमें फाइनल मैच हरिरामजी क्लब ठाकुरजी क्लब के बीच हुआ। रोमांचककारी मैच में 4 बार दोनों टीमों में टाई हुई और अंततः हरिरामजी टीम विजेता व ठाकुरजी टीम उपविजेता रही। बेस्ट डिफेंडर की ट्रॉफी विजेता टीम के राकेश भांभू को तथा बेस्ट रेडर की ट्रॉफी उपविजेता टीम के गोपाल लुहार को दी गई। रेफ़री जेठाराम पुनिया व गोविंद सारस्वत रहें।
गांव की प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच अमराराम गांधी व गणमान्य नागरिकों द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गांधी ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने व खेल व सरकारी सलेक्शन लेने की प्रेरणा दी। यहां सरकारी नोकरियों में सलेक्ट होने वाली 15 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सांवरमल मोटसरा, सोना गोदारा, संतोष गोदारा, राकेश नाई, देवीनाथ भादू, सांवरमल मोटसरा, अशोक गोदारा, रणवीर गीवारिया, श्रवण कड़वासरा, राधेश्याम लूखा, आर्मी में प्रेम गांधी, टीचर विकास गांधी, नेमनाथ, प्रहलाद नाथ सहित सम्मान किया गया।





