May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। मंगलवार अल सुबह करीब 3-4 बजे क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को हिसार का एक युवक ले भागा। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान निवासी सहीराम ने हिसार निवासी अमित विश्नोई के खिलाफ नाबालिग पुत्री 16 वर्षीय मंजू को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए धारा 363, 366ए के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और अपह्रत युवती की तलाश शुरू कर दी है।