May 20, 2026
IMG-20210818-WA0030
  1. श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ में 10 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे और सभी जगहों पर ऑन स्पॉट टीकाकरण होगा। आज यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोवैक्सिन के प्रथम 147 जनों को व द्वितीय 63 जनों को टीके लगेंगे। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ पर कोविशील्ड के प्रथम 350 टीके व द्वितीय 150 टीके लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, रिड़ी, देराजसर, लोढेरा, हथाना जोहड़ बिग्गा, धीरदेसर पुराहितान, ऊपनी, ठुकरियासर में प्रथम व द्वितीय कोविशील्ड के टीके लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सभी स्थानों पर नागरिक आधार कार्ड से अपना टीका लगवाए व टीकाकरण स्थल पर मास्क का प्रयोग करें।