August 30, 2026
IMG-20210827-WA0068

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। आज शाम कस्बे के वार्ड 22 में स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास एक हाई मास्क लाइट का उद्घाटन करने के लिए पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पहुंचे। यहां वार्ड वासियों की ओर से भाजपा प्रत्याशी रहें महेंद्र राजपूत ने शर्मा को साफा व शॉल पहना कर सम्मान किया। इस दौरान वार्डवासियों ने मंदिर के आगे खुले मैदान का सौंदर्यकरण करने व यहां पैदल पथ भ्रमण बनवाने की मांग भी पालिकाध्यक्ष से की। नागरिकों ने वार्ड की अन्य समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर शर्मा ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी शंकर तावनिया, मंदिर के पुजारी झूमर दास उपस्थित रहें तथा वार्ड वासी शांतिप्रकाश, जगमाल सिंह, देवीलाल, योगेश सारस्वत, जयप्रकाश सारण, नवरंग सारस्वत सहित अनेक नागरिकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 22 में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया पालिकाध्यक्ष सहित पार्षदों ने।