






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज विश्व हिन्दु परिषद की तहसील कार्यसमिति की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओ को दी गई है। शनिवार को विहिप के प्रांतीय मंत्री बजरंग पालिवाल व जिला संरक्षक भीमसेन तनेजा ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सर्वसम्मति से भंवरलाल दुगड़ को अध्यक्ष व रामनारायण बोहरा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं युवा संतोष बोहरा को मंत्री तथा सत्यनारायण स्वामी को गौसेवा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। बजरंग दल तहसील संयोजक का पद नवरत्न राजपुरोहित तोलियासर को दिया गया व बजरंगदल तहसील सहसंयोजक का दायित्व जितेन्द्र कुमार लखासर को सौंपा गया है। प्रांतीय मंत्री बजरंग पालिवाल ने संगठन के सेवा कार्य आमजन तक पहुंचाने की बात कहते हुए सभी पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही। सभी नियुक्त पदाधिकारियों ने पालिवाल व भीमसेन तनेजा का आभार प्रकट करते हुए जन जन को संगठन से जोड़ने की बात कही।



