






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कल रविवार शुभ होगा और नागरिक कोरोना का टीका क्षेत्र में 23 स्थानों पर 4500 वैक्सीन के डोज लगवा सकेंगे। इनमें पहला डोज 3150 व दूसरे डोज 1350 लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोवैक्सीन के प्रथम व दूसरे टीके लगाएं जाएंगे। गांव मोमासर, लालासर, जालबसर, धोलिया, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, जाखासर नया, सानियासर मिठिया, कितासर, धनेरू, बाना, कुनपालसर, पुन्दलसर, बेनीसर, पूनरासर, बिझांसर, टेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखणादा, राजेडू में टीके का पहला व दूसरा डोज लगाया जाएगा। सभी स्थानों पर ऑन स्पॉट पंजिकरण होगा जिससे नागरिक आसानी से टीका लगवा सकेंगे।



