May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। कल 1 सितंबर से सरकारी स्कूलों की आधी रौनक लौट आएगी और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। इसी क्रम में आज सरकारी स्कूलों के स्टॉफ ने स्कूलों की साफ सफाई करवाई व कक्षा कमरों को बच्चों के स्वागत योग्य तैयार किया। आज गांव नोसरिया में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह किशनलाल पुत्र नथाराम प्रजापत ने निवासी मिंगसरिया ने स्मार्ट क्लासरूम के लिए 1 लाख रुपए की सहयोग राशि स्कूल प्रधानाध्यापक हजारीमल बाना को सौंपे। बाना ने बताया कि इससे छोटे बालकों के लिए रचनात्मक कक्षा बनवाई जाएगी जिससे उन्हें खेल खेल में सिखाया जा सके। बाना ने बताया कि डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल ने भी प्रोजेक्टर व इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के लिए 1 लाख का सहयोग दिया। बाना ने दोनों भामाशाहों का आभार जताया व आर्थिक रूप से सबल नागरिकों से स्कूलों में सहयोग करने की अपील भी की।