May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2201। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में गत 29 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया और नकदी, गहने पार कर दिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया की धीरदेसर चोटियान निवासी गोपालराम जाट अपने परिवार सहित 29 को सो रहा था। रात को अज्ञात समय पर अज्ञात चोर रसोई की खिड़की से घर मे घुसे ओर अंदर घुस गए ओर नब्बे हजार नगद, सोने चांदी के गहने चुरा लिए। गोपालराम की परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास मीणा को सुपुर्द की गई है। विदित रहे कि इससे पूर्व गांव कितासर में भी ऐसी ही चोरी गत दिनों हुई थी और क्षेत्र के गांवो में सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस भी जागरूकता रखने की अपील कर रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों के बाद आमजन में रोष है।