May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार नागरिक जर्जर बिजली पोल को बदलने की मांग करते रहें है। आज विभाग की लापरवाही के कारण एक युवा किसान की जान पर बन आई है। गांव ऊपनी में बिजली का जर्जर पोल के युवक के ऊपर गिरने से किसान पुत्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई है और उसे जयपुर रेफर किया गया है। गांव ऊपनी निवासी भोमाराम जाट ने अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर ईलाज के लिए सहायता राशि देने की मांग की है। भोमाराम ने बताया कि मेरा 23 वर्षीय पुत्र लेखराम मंगलवार सुबह खेत में कार्य कर रहा था और बिजली का जर्जर पोल उसके ऊपर आकर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भोमाराम व सांवराराम, भंवराराम, श्रवणराम, प्रभूराम जाट भाग कर मौके पर गए व घायल लेखराम को श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए और यहां से बीकानेर रेफर कर दिया व बीकानेर से जयपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रधान प्रतिनिधि पहुंचे बिजली विभाग, मुआवजे की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने इस प्रकरण में आज विभाग के एक्सईएन से मिल कर पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की। गोदारा ने विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती नहीं हो इसलिए जर्जर पोल बदलने की कार्रवाई तुरंत करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा बिजली विभाग पहुंचे और मुआवजे की मांग की।