






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। बीकानेर में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ तथा आज गुरूवार को भी एक कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। बीकानेर में बुधवार को कुल 5 एक्टिव केस थे। कोरोना के हालात पुनः चिंतनीय हो रहे है और अमेरिका व फिलीपींस से चिंताजनक तस्वीरों का प्रकाशन अखबारों में हो रहा है। केरल के महाराष्ट्र में हालात डरावने हो रहें है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस.के बिहाणी ने क्षेत्र के नागरिकों से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। बता देंवे आज श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना टीकाकरण केवल एक स्थान सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ पर आयोजित किया जा रहा है। सीएचसी में आज कोविशील्ड के प्रथम टीके के 140 डोज व दूसरे टीके के 100 डोज लगाए जाएंगे। नागरिक जागरूकता के साथ अपना टीकाकरण करवाएं जिससे नागरिक स्वयं के साथ अपने परिवार व पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी निभा सके।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक खबरों के साथ बने रहने के लिए आप जुड़ें प्रामाणिक व विश्वनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



