






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। मेडिकल रिसर्च में सामने आया है कि बीपी नापते समय दोनों हाथों के बीपी में बहुत अधिक अंतर नहीं हो। ऐसा होने पर आर्टरी में ब्लॉकेज के संकेत मान सकते हैं। पेरिफेरल आर्टरी में परेशानी होने पर दिल और दिमाग में ब्लॉकेज की समस्या बढ़ जाती है। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। साइंस मैगजीन द लैंसट द्वारा भी रिसर्च पब्लिश की गई थी जिसमें पहले ही इस बात का जिक्र किया जा चुका है। दोनों हाथ के बीपी में अंतर होने पर नस संबंधी बीमारी भी हो सकती है। जिस वजह से मौत की आशंका बढ़ जाती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हो सकते हैं स्वस्थ्य
जी हां, बीपी की समस्या होने पर डॉ सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करने के लिए कहते हैं। बीपी को संतुलित करने के लिए इस तरह से करें बदलाव –
-नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
-वजन को 5 से 10 फीसदी तक कंट्रोल करें।
-तनाव कम से कम लें।
-खाने में हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करें।
-नियमित रूप से मेडिटेशन अवश्य करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के रोजाना पढ़े स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां तथा टाइम्स के साथ अपना व अपने परिवार के स्वास्थ्य का रखें ख्याल।



