May 21, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी सहकारी संस्था श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा बैठक आगामी 23 सितम्बर को समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह निर्णय समिति के संचालक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि कोविड गाईड लाईन की पालना के साथ आयोजित की जाने वाली इस बैठक में समिति के गत वर्षों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तूत होगा एवं आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विचार विर्मश किया जाएगा।