May 21, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2021। बुधवार को बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर क्षेत्र के भक्तों में खासा उत्साह रहा। प्रतिवर्ष कस्बे से बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पैदल यात्रा करते है एवं बाबा को नमन करते है लेकिन इस बार कोरोना के कारण मंदिर के पट बंद है एवं संघ की पदयात्राएं भी स्थगीत है। ऐसे में कस्बे के सबसे बड़े संघ बाबा रामदेव सेवा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नाई द्वारा अपने आवास पर बाबा का जन्मोत्सव समारोह बुधवार रात को आयोजित किया गया। आयोजक परिवार के रामप्रताप नाई ने बताया कि इस मौके पर आयोजित संगीत संध्या में गायक कलाकार दिलिप एवं हनुमान कुदाल एंड पार्टी के कलाकारों ने बाबा के भजनों की प्रस्तूतियां दी। इस दौरान बाबा रामदेव सेवा समिति के कमल किशोर नाई, रामा चौधरी, श्रीकिशन व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगीत संध्या के बाद केक काट कर बाबा का जन्मदिन मनाया गया एवं विशेष ज्योत की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव सेवा समिति उपाध्यक्ष जगदीश नाई के आवास पर मनाया गया जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन्मोत्सव समारोह में किया गया बाबा का भव्य श्रंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन्मोत्सव समारोह में किया गया बाबा का भव्य श्रंगार।

आस्था के विश्वास को लेकर पैदल चल पड़े जातरू, 18 को लगाएंगें धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2021। कोरोना के ड़र से सरकार भले ही बाबा रामदेवजी के मुख्य धाम रूणीचा मंदिर के पट 7 से 17 सितम्बर तक बंद करवा कर भक्तों के सैलाब को रोकने में जुटी है लेकिन के भक्तों की आस्था सरकारी प्रयासों से कहीं अधिक है। श्रीडूंगरगढ़ से भी बाबा के दिवाने भक्त रामदेवरा के लिए पैदल निकल पड़े है एवं पदयात्रा करते हुए 18 सितम्बर को रूणीचा पहुंच कर धोक लगाएगें। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ के तत्वाधान में कस्बे से 40 जातरूओं का दल रवाना हुआ है। संघ द्वारा प्रतिवर्ष सैंकडों की संख्या में जातरूओं के साथ संघ ले जाया जाता है लेकिन इस न्यूनतम श्रृद्धालू ही रवाना हुए है। रवानगी से पहले बाबा की विशेष ज्योत की गई एवं नाचते गाते श्रृद्धालू रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की रवानगी से पहले बाबा की श्रंगारित प्रतिमा के लगाई गई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की रवानगी के मौके पर किया गया सत्संग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के प्रति अटूट आस्था लेकर रवाना हुए कस्बे से 40 जातरू।