






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका बिना किसी भेदभाव के कस्बे के सभी वर्गों के साथ है और पूरे कस्बे के सौन्दर्यकरण के लिए समर्पित है। यह बात कही कस्बे के पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ओर मौका था नेशनल हाइवे पर वार्ड 25 में स्थित पूरबी कब्रिस्तान में हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण का। नगरपालिका द्वारा लगवाई गई इस 50 फीट ऊंची लाइट के लगने के बाद रात को यहां आने वाले लोगो को समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा। इस मौके पर पार्षद सलीम बहेलिया ने पौधारोपण ओर सौन्दर्यकरण से इस स्थान का विकास करने की बात कही। इस दौरान मौजूद अबु बकर मंडेलिया, मौलाना तौफीक, तौफीक बेहलिम, आरिफ बहेलिया, हाजी गुलाम नबी खोखर, आबिद बेहलिम, आदिल तंवर, जावेद बेहलिम, सत्यनारायण चौधरी आदि ने पालिकाध्यक्ष ओर पालिका का आभार जताया।





