May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। मंगलवार के टीकोत्सव में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चिकित्सा विभाग ने 14, 518 टीके लगाए। बता देवें आज क्षेत्र में 11 जगहों पर 1900 टीके लगाए जाएंगे। आज श्रीडूंगरगढ़ में जीरो वैक्सिनेशन है और सभी टीकाकरण सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों के है। कोवैक्सीन केवल एक स्थान गांव नोसरिया में पहला व दूसरा डोज लगाया जाएगा तथा शेष 10 सेंटरों पर कोविशील्ड के पहले व दूसरे टीके लगाए जाएंगें। गांव मोमासर, तोलियासर, अमृतवासी, अभयसिंहपुरा, रिड़ी, बाना, ऊपनी, कल्याणसर नया, दुलचासर, बेनिसर में टीके लगेंगे। सभी वैक्सीन ऑन स्पॉट पंजीकरण से ही लगेगी व ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक उत्साह पूर्वक टीकाकरण में भाग लेवें व क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने में अपनी भागीदारी निभाए।