May 21, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस शनिवार से खेलों की धूम मचने वाली है। यहां गांव बेनिसर में शुटिंग बॉलीवाल, लोढेरा में कबड्डी और श्रीडूंगरगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्र के खेल प्रेमियों, दर्शकों एवं खिलाड़ियों में इन आयोजनों के लिए उत्साह का माहौल है एवं आयोजक भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है।

लोढेरा में गूंजेगा कबड्डी, कबड्डी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में श्रीगुंसाईजी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार शाम पांच बजे से शुरू होगी। आयोजक मंडल के बीरबल गोदारा ने बताया कि गांव में बींझासर रोड पर स्थित गुंसाईजी खेल मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी के सभी नियम लागू होगें एवं एक टीम के खिलाड़ी एक ही गांव के होने अनिवार्य है। गत वर्ष शानदार आयोजन के बाद सीजन टू के रूप में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें 17 सितम्बर शुक्रवार तक अपनी एंट्री करवा सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बालाजी नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार सुबह 8 बजे होगा। आयोजक मंडल के कपिल मोट ने बताया कि प्रतियोगिता में एलपीडब्लू के अलावा सभी नियम लागु होगें एवं टेनिस बॉल से मैच आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में दो वार्डों के खिलाड़ी भाग ले सकेगें और सभी लीग मैच 10-10 ओवरों के होगें।

बेनिसर में शुटिंग बॉलीवाल का दिखेगा जलवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर के दिवंगत रामेश्वरलाल गोदारा की स्मृति में शुटिंग बॉलीवाल प्रतियोगिता रविवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। गांव के राउमावि में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कई दिग्गज टीमें भाग लेगी। बेनीसर स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में गोदारा की तीसरी पुण्यतिथि पर यह आयोजन हो रहा है। इससे पहले रविवार को ही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।