






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और कोरोना पर आस्था भारी नजर आई। सोनियासर मिठिया के प्रसिद्ध रामदेव मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने धोक लगाई, गांव बेनिसर में रामदेव मंदिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा की गई, कस्बे की प्रताप बस्ती में रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया व गांव मोमासर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
प्रताप बस्ती में जागरण व कलश यात्रा के साथ हुआ पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की प्रताप बस्ती में स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में बुधवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। सुभाष सिद्ध ने बताया कि आज सुबह मोहल्ले की कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई तथा पंडित राजू पालीवाल एवं विष्णु तावनिया के निर्देशन में हवन किया गया। यहां डाली बाई की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। रघुनाथ सैनी द्वारा सपत्नीक हवन व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर समस्त मोहल्ले वासी, महिलाएं एवं आस पास के भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी तुलछाराम भगत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पार्षद प्रतिनिधि राजू माली, भंवरलाल माली, जगदीश प्रसाद शिखवाल, दीपाराम लोहार, मास्टर पन्नालाल डेलू, मास्टर पूनमचंद लुहार, रूपचंद सोनी, शंकर लाल व्यास, पवन स्वामी, राजू स्वामी उपस्थित रहे। बिग्गाबास रामदेवजी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई।

बेनीसर में हुई बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साम्प्रदायिक सौहार्द के उपदेशक बाबा रामदेव मेला महोत्सव पर गांव बेनीसर बाबा रामदेव के मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। समारोह में गांव के पूर्व जागीरदार अमरसिंह राजवी के पौत्र व पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी के पुत्र अभिमन्यु सिंह राजवी, सरपंच प्रतिनिधि सहीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार मेघवाल, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, मोहननाथ, रूपसिंह राजवी, प्रभुराम नायक, रामदेव चील, ईश्वरराम चाहलिया, रामचन्द्र डोगीवाल, अमरचंद प्रजापत, पुरखदास स्वामी सहित सैंकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सोनियासर मिठिया में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया के प्रसिद्ध बाबा रामदेव जी के मंदिर में दूर दूर से भक्त दर्शन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायती लहजे में बताया कि इतने बड़े आयोजन में प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं कि जाती है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया जाता है।




दुलचासर में रद्द हुई पैदल यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर से लखासर भैरव दर्शन के लिए सैंकड़ो पैदल यात्रियों का जत्था पहुंचता है। इस वर्ष कोरोना की संभावित तीसरी लहर की गाइडलाइन के अनुसार लखासर पैदल यात्री संघ ने यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है। संघ सदस्यों ने बताया कि इस बार महाप्रसाद का भंडारा व सेवा के सभी आयोजन रद्द कर दिए गए है।



