May 21, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ठाकुर जी मंदिरों में, घरों में आज दिन भर भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए सांवरियां सेठ को झूला झुलाया। नेहरू पार्क में बड़ा आयोजन सम्पन्न किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रघुनाथ जी मंदिर से ठाकुरजी को जयकारों के साथ लेकर भक्त पार्क में पहुंचे और भगवान को स्नान करवाने की रीति निभाई गई। महिलाओं ने भजन गाते हुए कीर्तन किया तथा इस दौरान पुजारी अशोक आसोपा ने विधि विधान से पूजन सम्पन्न करवाया। इस दौरान नवरतन आसोपा, पार्षद रजत आसोपा, कैलाश आसोपा, रूपचंद सोनी, किशनलाल झंवर, श्रीराम मोहता, कुंदनमल बोहरा, नंदलाल, डूंगरमल सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहें। आडसर बास के ठाकुरजी मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। घरों में भी ठाकुर जी को झूले झुला कर भोग लगाया गया व कीर्तन के आयोजन किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से जलझूलनी एकादशी मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान भक्तों ने जमकर जयकारे लगाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्क में स्नान पूजन आरती के आयोजन में झूम उठे श्रद्धालु।