August 29, 2026
IMG-20210918-WA0017

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2021। शनिवार सुबह का शुभ समाचार बाबा रामसा पीर के भक्तों के लिए आया है। रामदेवरा मंदिर के बंद दरवाजे शुक्रवार रात 7 बजे खुल गए। बाबा के द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ श्रीडूंगरगढ़ के भक्त रात 8 बजे रामदेवरा पहुंचे व दरबार खुला मिलने से दोगुने जोश व उत्साह के साथ दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बाबा की ज्योत के दर्शन किए व जमकर जयकारे लगाएं। संघ के अमित पारीक ने बताया कि नाचते गाते पैदल यात्री दरबार के एक दिन पहले खुलने से जबरदस्त उत्साह से भर गए। आज सुबह भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन किए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए संघ के सदस्यों ने बाबा के दरबार से फ़ोटो भेजें है आप सभी साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक बाबा रामसा पीर के दर्शन अपने घर बैठे करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भक्तों ने किए बाबा रामदेव मन्दिर में दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ के पहुंचने पर खुले मिले मन्दिर के पट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने जमकर बाबा के जयकारे लगाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना के साए में फिलहाल भीड़ नहीं है परन्तु फिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहें है दर्शन।