August 29, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2021। आस पास की खास खबर में आज दुःखद खबर निकटवर्ती नोखा उपखंड के सुरपुरा गांव से आई है। गांव में एक महिला व पुरुष ने जहर का सेवन कर लिया जिससे दोनों की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गये है। पीबीएम पुलिस चौकी के अनुसार सुरपुरा निवासी सोहनलाल और उसकी पत्नी अन्नू खेत में बनी ढाणी में रहते थे। वहीं दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई घटनां के समय दोनों अकेले थे। बताया जा रहा है कि ढाणी में कोई पहुंचा तो दोनों को अचेत पड़े पाया है और उसने परिजनों व ग्रामीणों को सूचित किया।

परिजन शाम को दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां इलाज चला और दोनो मौत से संघर्ष करते रहे आखिर में दोनों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सको से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने काफी तेज विषक्त पदार्थ खाया था दोनों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।