May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2021। कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ने के साथ ही नागरिकों की अपने वाहनों, दुकानों के प्रति चिंताएं सताने लगी है। आज दिन दहाड़े भरे बाजार से तुलसी हॉस्पीटल के पास मोटरसाइकिल चोर एक युवक की मोटरसाइकिल ले उड़ा है। दवा की दुकान पर काम करने वाले युवक पवन सिंह भाटी निवासी कालूबास ने अपनी डीलक्स आरजे 37/एसके 7488 नम्बर की मोटरसाइकिल आज सुबह यहां खड़ी की थी। जो थोड़ी देर बाद ही गायब हो गई युवक लगातार मोटरसाइकिल की तलाश कर रहा है। पुलिस को सूचना दे दी है तथा शिकायत लिख कर देने जा रहें है। पुलिस भी तत्काल कार्रवाई करें तो संभव है युवक की गाढ़ी मेहनत से खरीदी हुई बाइक मिल सकती है।