May 20, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितबंर 2021। गांव रिड़ी के कथा वाचक पंडित कैलाश चंद तावणियां ने सालासर हनुमान मंदिर तक दंडवत यात्रा आज पूर्ण कर ली है। कैलाशचंद तावणियां प्रसिद्ध पंडित रहे स्व. मोहनलाल तावनियां के पौत्र व दुर्गादास तावणियां के पुत्र है। तावणियां ने सालासर बाबा के 50 बार पैदल दर्शन किए है तथा 51वें दर्शन दंडवत यात्रा के साथ पूर्ण किए है। तावणियां ने दंडवत यात्रा गांव रिड़ी से 5-9 को प्रारंभ की व आज पूर्ण की है। बता देवें दंडवत का अर्थ बाबा को हर कदम पेट के बल लेटकर प्रणाम करते हुए दर्शन करने को कहा जाता है। तावणियां की इस उपलब्धि पर नापासर के गौरीशंकर मूंधड़ा, श्रीडूंगरगढ से समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, संजय करवा, श्रीमती सरिता देवी राठी, दुर्गाप्रसाद तावनिया, भंवरलाल शर्मा, दीनदयाल तावनिया सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने उनका माल्यापर्ण कर तिलक लगाकर अभिनन्दन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें बधाइयां दे रहें है व तावणियां ने इसे बाबा की कृपा व उनके प्रति में श्रद्धा को प्ररेणा बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी से पंडित कैलाश तावनियां ने आज दंडवत यात्रा पूर्ण कर सालासर बाबा के दर्शन किए।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 सितंबर को दंडवत यात्रा प्रारंभ कर आज यात्रा पूर्ण की, शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तपती सड़क, बरसात में भी जारी रही यात्रा, आज हुई पूर्ण।