






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2021। भाजपा अब शिक्षक हितों के लिए व शिक्षा में गुणवत्ता के लिए राज्य सरकार से संघर्ष करेगी। इसके लिए बीकानेर देहात में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीडूंगरगढ़ के सुरेन्द्र चुरा ने बुधवार शाम जिला शिक्षक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अपनी टीम चुन ली है। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निर्देशानुसार संयोजक सुरेन्द्र चुरा व सहसंयोजक खियांराम सैन ने छतरगढ़ से श्रीमती सत्यम कंवर सैन को जिला सह संयोजक, दियातरा से ओमप्रकाश कुमावत, नाल बड़ी से राजेन्द्र सिंह, पुगल से जालम सिंह राठौड़, रूनियाबास लूणकरणसर से मनोज सांसी, खोखराना से प्रभुराम गोदारा, कुदसु नोखा से गंगाविशनप करीर, नोखा से नवीन सिंह राठौड़ को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए कर्तव्य निर्वाह की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि पूरे जिले में शिक्षकों के हितों के लिए जिला कार्यकारिणी अपनी आवाज बुलंद करेगी। कार्यकारिणी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देगी व सुधार के प्रयास किए जाएंगे जिससे आने वाली पीढ़ियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। जिला संयोजक सुरेन्द्र चुरा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निर्वाह के लिए तत्पर है।



