May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2021। आज का दिन क्षेत्र में बरसात से कहर का दिन है। क्षेत्र के गांव बेनिसर में भारी बरसात से हालात बेकाबू हो रहें है। गांव भोजास से पानी गांव में आ गया और सरपंच प्रातिनिधि बीरबलराम व सहीराम अपनी युवा टीम के साथ उसे रोकने में जुटे है। एक क्रेन की मदद से गांव के दो पुराने कुएं की मुंडेर तोड़ कर पानी उसमें धकेला गया और देखते ही देखते दोनों कुएं लबालब पानी से भर गए। गांव में 20 से अधिक मकानों में पानी भर गया है व गलियां नहरें बन गयी है। अब भी बरसात जारी है और ग्रामीण बुरी तरह चिंतित है कि अगर बरसात नहीं रूकी तो हालात क्या होंगे। आप भी क्षेत्र की समस्त अपडेट के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। नीचे दिए वीडियो में देखें दो कुएं भरने का वीडियो व बेनिसर की बहाली के सभी फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ ही पलों में कुएं भरे लबालब, बरसात जारी, ग्रामीण हुए चिंतित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रातिनिधि बीरबलराम व सहीराम युवा टीम के साथ जुटें है राहत कार्यों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुएं में जाता पानी। (सभी फोटो- राजन मुंड)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की गलियां पानी से हुई लबालब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर की गलियां भरने के बाद 20 से अधिक घरों में घुसा पानी।